दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, 50 लाख मास्क बांटेगी केजरीवाल सरकार

दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए घर-घर तक मास्क पहुंचाने की योजना बनाई है।


इसके तहत सरकार दिल्ली के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में शुक्रवार(एक नवंबर) से मास्क बांटेगी। यह अभियान एक हफ्ते तक चलेगा जिसके दौरान 50 लाख मास्क बांटे जाएंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बच्चों को N95 मास्क बांटे जाएंगे। बच्चों को पूरी किट दी जाएगी जिसमें N95 वाले दो मास्क होंगे, जिसमें से अच्छी गुणवत्ता का मास्क बच्चों को दिया जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि शुक्रवार को वह भी बच्चों को मास्क बांटेंगे।


केजरीवाल ने कहा, 'एक नवंबर से हम निजी व सरकारी स्कूलों में मास्क बांटना शुरू कर देंगे, एक हफ्ते तक स्कूलों के जरिए हम घर-घर तक मास्क पहुंचा देंगे।' उन्होंने पराली न जलाने के लिए एक बार फिर पंजाब व हरियाणा की सरकारों से विनती की।


Popular posts
गाजियाबाद पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने नकली सैनिटाइजर बनाए जाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ चार अभियुक्त गिरफ्तार
22 वर्षो से आवास विकास वसुंधरा में तैनात अवर अभियंता, तबादला करने की किसी में जहमत नहीं
जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी कराने वाली नर्स पर घूस लेने का लगा आरोप
गाजियाबाद पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने नकली सैनिटाइजर बनाए जाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ चार अभियुक्त गिरफ्तार
तो अब गाजियाबाद के जिला संयुक्त अस्पताल से कोरोना वायरस से संदिग्ध महिला हुई लापता। पुलिस ने 4 घंटे बाद महिला को खोजा