विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मेघवाल कहा- भाजपा हाशिये पर अाई, निकाय चुनाव परिणाम से सबक ले नेतृत्व

शाहपुरा (भीलवाड़ा). निकाय चुनाव में हार के बाद भाजपा में अंतर्कलह सामने अाने लगी है। शाहपुरा से भाजपा विधायक अाैर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने हार के लिए अपनी ही पार्टी के नेताओं को कठघरे में खड़ा किया है। 


शाहपुरा में बुधवार काे प्रेस वार्ता में मेघवाल ने भाजपा नेतृत्व काे चुनाव परिणामाें से सबक लेने की नसीहत दी और कहा कि पार्टी की प्रमाणिकताअाें में छेद लग रहे हैं। विधानसभा उपचुनाव अाैर स्थानीय निकाय चुनाव के परिणामों ने भाजपा काे हाशिये पर ला दिया है। नेतृत्व काे लीपापाेती किए बिना कार्यकर्ताअाें के सामने यह बात लानी चाहिए कि एेसी स्थिति क्याें बनी?


मेघवाल ने स्पष्ट कहा कि चुनाव परिणाम जनता की भाजपा काे चेतावनी है। केंद्रीय नेतृत्व को जांच करवानी चाहिए। उन्हाेंने मंडावा विधानसभा उपचुनाव में एक दिन पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई सुनीता सीगड़ा को भी टिकट देने पर सवाल उठाए।


Popular posts
गाजियाबाद पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने नकली सैनिटाइजर बनाए जाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ चार अभियुक्त गिरफ्तार
22 वर्षो से आवास विकास वसुंधरा में तैनात अवर अभियंता, तबादला करने की किसी में जहमत नहीं
जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी कराने वाली नर्स पर घूस लेने का लगा आरोप
गाजियाबाद पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने नकली सैनिटाइजर बनाए जाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ चार अभियुक्त गिरफ्तार
तो अब गाजियाबाद के जिला संयुक्त अस्पताल से कोरोना वायरस से संदिग्ध महिला हुई लापता। पुलिस ने 4 घंटे बाद महिला को खोजा